धन-दौलत पाने के लिए कारगर है गंगाजल का यह टोटका

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 अप्रैल 2018, 5:07 PM (IST)

प्राचीन ग्रंथों और पुराणों के अनुसार गंगाजल न केवल पाप धोने और पाप उतारने का काम करता है बल्कि इसका सदुपयोग किया जाए तो न केवल आप धन-धान्य से पूर्ण रहेंगे बल्कि स्वस्‍थ और खुश रहेंगे।

पुराणों के अनुसार गंगाजल को हमेशा घर पर रखने से सुख और संपदा बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।

घर पर यदि वास्तुदोष है और आप उससे परेशान रहते हों तो अपने घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है।

यदि रात को डरवाने सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरवाने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भगवान सदा शिव को गंगाजल चढ़ाने से वे अति प्रसन्न होते हैं । इससे इंसान को मोक्ष और शुभ लाभ दोनों ही मिलते हैं।

पुराना धन प्राप्ति के साथ अच्छार व्यवसाय और बेहतरीन नौकरी के लिए भगवान शिव को बिल्वपत्र कमल और गंगाजल चढ़ाएं। आपके पौ बारह पच्चीस यानी हर तरह की सम्पन्नता आने लगेगी।

ये भी पढ़ें - 15 दिनों में कर्ज दूर करने के 5 चमत्‍कारिक वास्तु उपाय

तरक्की और सफलता पाने के लिए गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन में रखें।

यदि आपके ऊपर कर्ज अधिक हो गया है या घर में परेशानियां ही परेशानियां हो तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर के कमरे में उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या हल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - आप जानते हैं आपका पर्स खाली क्यों रहता है?