IPL : इस आंकड़े तक पहुंचे अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर, ये हैं...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 अप्रैल 2018, 4:04 PM (IST)

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में रविवार को चंडीगढ़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई के दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने एक उपलब्धि अपने नाम कर ली। इमरान के अब आईपीएल में 50 विकेट हो गए हैं। इमरान 35 मैच में इस आंकड़े तक पहुंचे। उनका औसत 21.50 और इकोनोमी रेट 8.31 है।

इमरान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28/4 विकेट है। इमरान चेन्नई से पहले राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और दिल्ली डेयरडेविल्स टीमों के सदस्य रह चुके हैं। फैंस को विकेट लेने के बाद इमरान का जश्न मनाने का तरीका काफी पसंद आता है। पाकिस्तान में जन्मे इमरान 20 टेस्ट, 85 वनडे और 36 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। 39 वर्षीय इमरान के टेस्ट में 57, वनडे में 139 और टी20 में 57 विकेट हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 और विदेशी गेंदबाजों का प्रदर्शन :-



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)

मैच : 110
विकेट : 154
औसत : 19.01
इकोनोमी रेट : 6.86
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 13/5 विकेट


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लॉयंस, मुंबई इंडियंस)

मैच : 109
विकेट : 123
औसत : 23.30
इकोनोमी रेट : 8.25
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 22/4 विकेट


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)

मैच : 85
विकेट : 99
औसत : 21.16
इकोनोमी रेट : 6.29
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 19/5 विकेट


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

डेल स्टेन (डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लॉयंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद)

मैच : 90
विकेट : 92
औसत : 25.06
इकोनोमी रेट : 6.72
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 8/3 विकेट


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

शेन वाटसन (चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

मैच : 105
विकेट : 91
औसत : 27.62
इकोनोमी रेट : 7.85
सर्वश्रेष्ठ विश्लेषण : 29/4 विकेट

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी