पूर्व सीएम अशोक गहलोत को धमकी देने वाला गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 अप्रैल 2018, 9:21 PM (IST)

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत को टि्वटर पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभाकर पांडे नाम के शख्स ने दी थी धमकी। सोड़ाला थाना पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री की तरफ से लोकेश शर्मा ने राजस्थान पुलिस की साईबर सेल को धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि भारत बंद के दौरान एक शख्स ने टि्वटर हैंडल पर अशोक गहलोत को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद साइबर सेल ने अपनी जांच शुरू की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे