गुजरात : कच्छ में बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 9 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 अप्रैल 2018, 5:56 PM (IST)

कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में रविवार को एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। एक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में नौ लोगों जान चली गई। इस हादसे में कई अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में आमने सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आसपास के लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। बस के अंदर काफी लोग सवार थे जिनमें से 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।

इससे पहले स्थानीय लोगों ने काफी मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में लापरवाही किसकी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे