कुल्लू जिला हैंडबाल संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 अप्रैल 2018, 11:13 AM (IST)

कुल्लू। कुल्लू जिला हैंडबाल संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव होटल मेंशन, गौड निवास में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ तथा जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू के पर्यवेक्षकों की देखरेख में हुए। चुनाव में सर्वसम्मत्ति से पूर्व राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, अनुज चौधरी को महासचिव, विशाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाकी कार्यकारिणी चुनने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में अधिकतर पूर्व हैंडबॉल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिला में हैंडबॉल की गतिविधियों के प्रसार के लिए प्रयत्न किए जाएंगे। युवाओं को नशे से दूर रख कर खेल मैदान तक ले जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी शीघ्र ही किया जाएगा। चुनाव में राज्य हैंडबाल संघ के पर्यवेक्षक के रूप में अंशुल शर्मा तथा जिला युवा सेवाएं तथा खेल विभाग के पर्यवेक्षक के तौर पर ऋग्जेंन संदूप ने भाग लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा, कुल्लू जिला के हैंडबॉल खिलाड़ी भोज प्रकाश, राजकुमार ठाकुर, संजीव शर्मा, रवि शर्मा, दिग्विजय, अंशुल मिश्रा, कृतांश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे