पटना में नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप, 2 आरोपी अरेस्ट

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 अप्रैल 2018, 10:40 AM (IST)

पटना। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कठुआ, उन्नाव और सूरत में हुए गैंगरेप पर पूरे देश में गुस्सा फूटा हुए है। इसी बीच गैंगरेप का ताजा मामला बिहार के पटना में सामने आया है। बिहार के पटना में रविवार को एक नाबालिग लडक़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जीपीओ गोलंबर के पास रात 12.30 बजे हुई।

पुलिस अधिकारी राम शंकर सिंह ने कहा कि दो आरोपियों छोटू कुमार और फेकन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की गई। सिंह ने बताया, गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने मदद के लिए चिल्ला रहे पीडि़ता की आवाज सुनने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीडि़ता ने भी दोनों की शिनाख्त कर ली है। पीडि़ता का बयान रविवार को अदालत के समक्ष दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे