युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं अंजुम मोदगिल : मुख्यमंत्री

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 अप्रैल 2018, 10:34 AM (IST)

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की शूटर अजुंम मोदगिल को राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अजुंम मोदगिल की यह सराहनीय उपलब्धि है और उन्होंने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अजुंम मोदगिल की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उन्हें जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे