जिलेभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अप्रैल 2018, 9:12 PM (IST)

करौली। करौली जिला सहित जिला मुख्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार रणगवां के ताल के पास भवन का शिलान्यास किया गया एवं बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार, बीज भंडारण निगम के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत, सभापति राजाराम गुर्जर, प्रधान इंदु देवी, समाजसेवी हट्टीराम बैरवा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं जिला मुख्यालय पर अंबेडकर सर्किल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर जाटव समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में यहां कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। वहीं जिले में 2 और 3 अप्रैल को हुई घटना को देखते हुए रैली निकालने पर रोक लगा दी गई थी।


ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू की गई और इंटरनेट भी बंद रखा गया। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



ये भी पढ़ें - यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान