गुरु गोबिंद सिंह ने मानव धर्म की सेवा का संदेश दिया : सीएम राजे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अप्रैल 2018, 7:21 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह ने सामाजिक सौहार्द और अन्याय के विरुद्ध प्रतिकार के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने विश्व को मानव धर्म की सेवा का महान संदेश दिया।

राजे शनिवार को राजापार्क में प्रबंधन कमेटी गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा की ओर से खालसा सिरजना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज के लोगों को संबोधित कर रही थीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सिख समाज के लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने साहित्य सृजन के साथ-साथ समाज उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। युवा पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश के विकास में भागीदार बनना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजे ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की अरदास की। राजस्थान सिख सभा के अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने सिरोपा और कृपाण भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।


ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान

मुख्यमंत्री ने आदर्श नगर स्थित श्रीकृष्ण परनामी मंदिर में भी दर्शन किए और महामति प्राणनाथ चतुर्थ शताब्दी महोत्सव में भाग लिया।


ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!

इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक परनामी एवं महापौर अशोक लाहोटी भी उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा