तोगडिय़ा को झटका, विष्णु सदाशिव बने VHP के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अप्रैल 2018, 3:38 PM (IST)

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के 52 साल के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। प्रवीण तोगडिया हराकर विष्णु सदाशिव कोकजे अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बने। हिंदुत्व का बड़ा चेहरा रहे प्रवीण तोगडिया के नजदीकी राघव रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए कोकजे ने बड़ी जीत हासिल की है। चुनाव में 192 वोट डाले गए, जिसमें से 131 वोट विष्णु सदाशिव कोकजे और 60 वोट राघव रेड्डी को मिले।

आपको बता दें कि विष्णु सदाशिव कोकजे हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं। चुनाव से पहले तोगडिय़ा कैंप की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि कोकजे का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। कोकजे का जन्म 6 सितंबर 1939 को मध्य प्रदेश में हुआ था। इंदौर से एलएलबी करने के बाद 1964 में उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू की। यह संयोग ही है कि इसी साल विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे