अंबेडकर जयंती : माया का मोदी पर हमला, SC/ST एक्ट को किया कमजोर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अप्रैल 2018, 1:56 PM (IST)

लखनऊ। देशभर में आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा सभी राजनीतिक दल इस मौके पर विशेष आयोजन करा रहे हैं। अंबेडकर जयंती के अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि बीजेपी ने एससी/एसटी एक्ट को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि वो मोदी सरकार को बताना चाहती हैं, बाबा साहेब से जुड़ी जगहों को स्मारक बनाने और उनके नाम पर योजनाएं शुरू करने से दलितों का उत्थान नहीं होगा।

मायावती ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को कमजोर करने वाली मोदी सरकार को इस एक्ट पर अध्यादेश लाना चाहिए। सभी मामलों पर बीजेपी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए मायावती ने कहा, नेताओं के बयान शर्मनाक हैं। उन्नाव और कठुआ गैंगरेप मामले में बीजेपी पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कठुआ-उन्नाव मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे