गायक के बाद अब महानायक अमिताभ बच्चन बने म्यूजिक कंपोजर..

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अप्रैल 2018, 1:35 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कई फिल्मों के लिए गाने गाएं है। बता दें कि उनके गाय हुए गानों को लोगों ने खूब पसंद भी किया है। अब वह म्यूजिक कंपोजर भी बन गए हैं। अपनी अगली फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए उन्होंने एक गाने का संगीत कंपोज किया है। संगीतकार बनते ही बिग बी ने एक बॉलीवुड एक्टर को भी गायक बना डाला। अमिताभ बच्चन ने अपने कंपोज किये गीत को गाने का मौका ऋषि कपूर को दिया। जिस गाने को ऋषि कपूर ने गाया वह फिल्म '102 नॉट आउट' में उन्हीं पर फिल्माया गया है। यही नहीं, ऋषि कपूर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने भी इसे अपनी आवाज दी है। ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की इस ड्यूएट का नाम है 'बडुम्बा'। इस शब्द का इस्तेमाल अमिताभ बच्चन अक्सर किया करते हैं, खासकर जब उन्हें अपनी खुशी जाहिर करनी होती है। इस गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में की गई। यह एक प्रमोश्नल गाना है जिसे फिल्माने में पूरे तीन दिन लगे। अमिताभ बच्चन ने फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए दो गाने गाए हैं। इनमें से एक रैप सॉन्ग (बडुम्बा) है। इसकी रिकॉर्डिंग की एक क्लिप कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे