कोटा में रेस्टोरेंट-बार की दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत, 4 जख्मी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 अप्रैल 2018, 1:17 PM (IST)

कोटा। धानमंडी इलाके में शनिवार सुबह एक होटल की इमारत ढह गई। इसमें 5 लोग मलबे में दब गए। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मलबे से चार घायलों को निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास की इमारतें खाली करवा ली गई। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मलबे में कई वाहन भी दब गए। गैस कटर की मदद से सरियों को काटकर दबे लोगों को निकाला गया। इस दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और ऊपरी मंजिल पर होटल था। मलबे में फंसा पांचवा कर्मचारी सद्दाम का शव शनिवार देर रात करीब 3 बजे निकाला गया। नगर निगम और नगर विकास न्यास के बचाव राहत कार्य पूरी रात जारी था।

जानकारी के अनुसार दो मंजिला इस इमारत की पहली मंजिल अचानक सुबह करीब 11 बजे गिर गई। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि होटल का कंस्ट्रक्शन नया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


बताया गया है कि बिल्डिंग कॉंट्रेसा बियर बार एंड रेस्टोरेन्ट की थी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मलबे में आधा दर्जन लोग बताए जा रहे हैं। कुछ यात्री भी हो सकते हैं। इसकी सूचना होटल संचालक से नहीं मिल पाई है। ढही गई इमारत काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में बताई जाती है।


ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान