प्रवीण भाई तोगड़िया का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, वादे पूरे नहीं कर रहे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018, 10:23 PM (IST)

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा जिन मुद्दों को लेकर चुनाव जीती है वो वादे अब पूरे नहीं किए जा रहे है। पीएम मोदी विपक्ष केे समय कांग्रेस की जिन नीतियों का विरोध करते थे अब उसी का समर्थन कर रहे हैं। देश में मजदूर और श्रम विरोधी कानून बन रहे है। श्रमिकों के लाभ वाली नीतियों को खत्म किया जा रहा है। एक निजी चैनल से साक्षात्कार में डा. तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा हुआ प्रश्न है। भाजपा सरकार को संसद में कानून बना कर राम मंदिर बनाना चाहिए। ये देश के हिन्दुओं की पुकार है।

उन्होंने आशंका जाहिर की कि मोदी का विरोध करने पर उन्हें विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष से हटाने की तैयारी चल रही है। विहिप के 52 साल के इतिहास में पहली बार चुनाव कराए जा रहे है। एक पूर्व राज्यपाल और पूर्व चीफ जस्टिस सदाशिव कोकजे को विहिप का अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें बार बार राम मंदिर का मुद्दा उठाने से रोकने की कोशिश की गई। आधार कार्ड का विरोध किया, एफडीआई का विरोध किया, मनरेगा का विरोध किया़। अब उसी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी किसानों की कर्जमुक्ति करते है, कश्मीर में हिन्दुओं का पुनर्वास करते हैं, कश्मीर में समान नागरिक संहिता की बात करते हैं। वादे पूरे नहीं करोगे तो प्रवीण भाई तोगड़िया विरोध में खड़ा होगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे