प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज....

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018, 6:38 PM (IST)

हॉलीवुड में अपनी एकटिंग का दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा की दूसरी दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जेक' का पहला और शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जेक नाम के मासूम बच्चे और उसके माता-पिता की इस कहानी की झलक देख आप भावुक हो जाएंगे। संभव है कि आपकी आंखों से खुशी के आंसू भी छलक जाए। मगर ट्रेलर के खत्म होने पर आपको गुस्सा भी आ सकता है।

दरअसल, 2 मिनट 36 सेकेंड्स लंबे इस ट्रेलर में प्रियंका चोपडा़ मुश्किल से सिर्फ 2-3 सेकेंड्स के लिए नजर आएंगी। इसमें उनका एक पूरा डायलॉग भी शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम शामिल जरूर किया गया है। फिल्म 'ए किड लाइक जेक' चार साल के बच्चे की कहानी है जिसे लड़कियों जैसे कपड़े पहनना, गुड़ियों से खेलना और परियों की कहानी सुनना पसंद है। बच्चे की ऐसी हरकत देख उसके माता-पिता बेहद परेशान हो जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जेक के माता-पिता की दोस्त का किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे