आरएएस-2018 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से, सिलेबस भी होगा जारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018, 11:58 AM (IST)

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आरएएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आरएएस परीक्षा 2018 में 37 पदों की बढ़ोतरी हो सकती है। इन पदों के बढ़ने के बाद कुल 1017 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरपीएससी ने आरएएस 2018 के 980 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इनमें राज्य सेवा के 405 और अधीनस्थ सेवा के 575 पद हैं।

मुख्य परीक्षा से गणित हटाई, प्रारंभिक परीक्षा में रहेगी


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुख्य परीक्षा से गणित हटाई, प्रारंभिक परीक्षा में रहेगी

दूसरी ओर आरएएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए नया सिलेबस अाज जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की मांग पर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संशोधित सिलेबस तैयार किया है। आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा से गणित का पार्ट हटा दिया है। यह एेच्छिक विषय के रूप में रखा जा सकता है। प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में गणित नहीं हटाई गई है।

आयोग की पिछले दिनों हुई फुल कमीशन की बैठक में विशेषज्ञों द्वारा तैयार सिलेबस को हरी झंडी दे दी गई थी। विशेषज्ञों ने मुख्य परीक्षा में गणित के पार्ट को हटाने का मशविरा दिया था। इसे फुल कमीशन ने मान लिया है।


ये भी पढ़ें - चाहिए तरक्की तो कुछ इस तरह बनाएं अपना CV

आयोग सूत्रों के मुताबिक आरएएस 2016 तक मुख्य परीक्षा में गणित का पार्ट 60 से अधिक नंबर का हुअा करता था। अब यह पार्ट संभवतया अभ्यर्थी के ऐच्छिक विषय में से पूछा जाएगा। आयोग सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में गणित नहीं हटाई गई है। यह यथावत रहेगी।
इस बार आयोग ने सिलेबस ऑनलाइन आवेदन के समय ही जारी करने का फैसला किया है और संभवतया शुक्रवार को यह जारी हो जाएगा। आयोग अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गर्ग ने भी इसके संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें - डेयरी टेक्‍नोलॉजी में हैं उत्तम करियर