राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे इन्हें पछाड़ आए पहले नंबर पर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 अप्रैल 2018, 4:05 PM (IST)

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की धमक देखने को मिली। राजस्थान ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बरसात से बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हरा दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने जब 17.5 ओवर में 153/5 रन बना लिए थे, तो बरसात आ गई। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक खेल नहीं हो सका और दिल्ली को 6 ओवर में 71 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। दिल्ली चार विकेट पर 60 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए।

29 वर्षीय रहाणे इसके साथ ही आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ नं.1 बल्लेबाज बन गए। उनके 16 मैच में 61.54 के औसत व 129.94 के स्ट्राइक रेट के साथ 677 रन हो गए हैं। रहाणे ने यह मैच राजस्थान, मुंबई इंडियंस व राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सर्वाधिक रन जुटाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस)

मैच : 21
रन : 670
औसत : 37.22
स्ट्राइक रेट : 136.73
अर्धशतक : 4
टॉप स्कोर : नाबाद 74 रन


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

मैच : 17
रन : 661
औसत : 73.44
स्ट्राइक रेट : 138.28
अर्धशतक : 7
टॉप स्कोर : 99 रन


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

रोबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

मैच : 20
रन : 551
औसत : 32.41
स्ट्राइक रेट : 123.82
अर्धशतक : 4
टॉप स्कोर : 72 रन


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लॉयंस)

मैच : 20
रन : 491
औसत : 28.88
स्ट्राइक रेट : 133.06
अर्धशतक : 2
टॉप स्कोर : 77 रन


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वारियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद)

मैच : 17
रन : 445
औसत : 44.50
स्ट्राइक रेट : 140.82
अर्धशतक : 4
टॉप स्कोर : नाबाद 70 रन

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...