IPL : छक्कों की बरसात कर चौथे स्थान पर आए आंद्रे रसैल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 अप्रैल 2018, 3:58 PM (IST)

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के बल्लेबाज आंद्रे रसैल ने मंगलवार को चेपक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में तूफानी खेल का नजारा पेश किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के रसैल ने आईपीएल-11 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 88 रन ठोके। रसैल की 36 गेंदों की पारी में एक चौका और 11 छक्के शुमार रहे।

रसैल इसके साथ ही आईपीएल के एक मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस) व मुरली विजय (चेन्नई सुपर किंग्स) के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए। हालांकि रसैल बदकिस्मत रहे कि उनकी टीम को 202 रन का विशाल स्कोर होने के बावजूद एक गेंद पहले हार का सामना करना पड़ा। 29 वर्षीय रसैल ने इंडीज के लिए एक टेस्ट, 51 वनडे और 43 टी20 मैच खेले हैं।

अब हम नजर डालेंगे आईपीएल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

कब : 23 अप्रैल 2013
कहां : बेंगलोर
विरुद्ध : पुणे वारियर्स
पारी का विवरण : नाबाद 175 रन, 66 गेंद, 13 चौके, 17 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 130 रन से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

ब्रेंडन मैकुलम (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कब : 18 अप्रैल 2008
कहां : बेंगलोर
विरुद्ध : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
पारी का विवरण : नाबाद 158 रन, 73 गेंद, 10 चौके, 13 छक्के
नतीजा : कोलकाता नाइट राइडर्स 140 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

कब : 17 मई 2012
कहां : दिल्ली
विरुद्ध : दिल्ली डेयरडेविल्स
पारी का विवरण : नाबाद 128 रन, 62 गेंद, 7 चौके, 13 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 21 रन से जीता


ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

कब : 6 मई 2015
कहां : बेंगलोर
विरुद्ध : किंग्स इलेवन पंजाब
पारी का विवरण : 117 रन, 57 गेंद, 7 चौके, 12 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 138 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

कब : 14 मई 2016
कहां : बेंगलोर
विरुद्ध : गुजरात लॉयंस
पारी का विवरण : नाबाद 129 रन, 52 गेंद, 10 चौके, 12 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 144 रन से जीता

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....