आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में ऐसे हासिल किया ये मौकाम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 अप्रैल 2018, 11:23 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का आज जन्मदिन है।जब आयशा टाकिया चार साल की थीं तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इस वीडियो के कारण उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। उसके बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं और इसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। इस तरह धीरे-धीरे आयशा टाकिया ने हिन्दी फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।

आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही हालांकि इस फिल्म का उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। इसके अलावा 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में आयशा टाकिया नजर आ चुकी हैं। आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से 2014 में शादी कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे