अहमदाबाद। शहर के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ के लिए लाए गए एक आरोपी ने
पुलिस कॉन्सटेबल की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार
रात लगभग दो बजे की है। मनीष नाम के एक व्यक्ति को लूट के एक मामले में
पूछताछ के लिए लाया गया था। पुलिस कॉन्सटेबल चंद्रकांत मेहता अपने चेंबर
में मनीष से पूछाताछ कर रहे थे।
इसी दौरान मनीष ने लौहे के एक पाइप से
चंद्रकांत के सिर पर वार कर दिया और वहां से फरार हो गया। लहुलुहान हालत
में चंद्रकांत को अस्पताल ले जाया गया लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण
उनकी मौत हो गई।
क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में 270 करोड रूपए ड्रग्स पकडी थी। इसी सिलसिले में मनीष को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया गया था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि मनीष एक कुक्ष्यात अपराधी है और उसे पहले भी अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।