मुंबई। कपिल शर्मा का कॉमेडी नाइट्स की बुआ आप लोगों को याद होगी। टीवी एक्ट्रेस उपासना को फेम कॉमेडी नाइट्स ने दिलाई थी, वैसे आपको आज उनकी लाइफ से जुड़ी अहम जानकारी दें रहे है। उपासना सिंह ने अपने पति से सुलह कर ली है। पिछले चार सालों से आपसी मनमुटाव की वजह से वह पति से अलग रह रही थी। उपासना सिंह ने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया के एक्टर नीरज भारद्वाज से शादी की है। मगर शादी के चार-पांच साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। हालात, तलाक तक पहुंच गए थे। अलगाव के दौरान ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। उपासना ने अपनी बर्थडे पार्टी में पति को बुलाया तक नहीं था। मगर अब दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए हैं। क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए उपासना और नीरज गंगटोक गए। इसके बाद उपासना अपने ससुराल बिहार भी गईं। एक्टर नीरज भारद्वाज ने कहा, 'एक दूसरे को स्पेस देते-देते हमारे बीच दूरियां बढ़ गई थीं। कुछ बाहरी लोगों ने भी हमारे बीच तनाव बढ़ाया।'
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे