राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों के अध्यापन फैकल्टीज के लिए बनाई कमेटियां

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 अप्रैल 2018, 7:02 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों के अध्यापन फैकल्टीज के सदस्यों के पांच से छह सदस्यों की कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया है। ये कमेटियां गठित करने का निर्णय वैश्विक परिदृश्य के अनुसार संशोधन की आवश्यकता को देखते हुए अंडर ग्रेजुएट स्तर पर कुछ पाठ्यक्रमों में वर्कलोड व अन्य कार्यक्रमों के तहत लिया गया है। इन राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त निजी कॉलेजों में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, कम्प्यूटर सांइस, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य और भूगोल विषयों पर कमेटी का गठन होगा। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ये समितियां 14 व 15 अप्रैल को कुरुक्षेत्र व रोहतक में विश्वविद्यालयों और पड़ोसी राज्य के विश्वविद्यालयों तथा यूजीसी के मॉडल पाठ्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए समितियों के सदस्य शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक रोहतक व पंचकूला में रुकेंगे तथा इनके ठहराव की व्यवस्था उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। कमेटियां अपनी रिपोर्ट 15 अप्रैल को सौंपेंगी, ताकि राज्य के विश्वविद्यालयों के साथ परामर्श करके आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र कमेटी में डॉ. आर.के.आहूजा, ओ.पी.गुप्ता, डॉ. सुभाष, अंजना नागपाल, सावित्री देवी, ममता महाजन हैं और इस कमेटी का स्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र है। राजनीति विज्ञान कमेटी में वर्षा चौधरी, वंदना गोयत, श्रीप्रकाश, डॉ. विजय अदलक्खा और एम.एस. मोदगिल हैं। इस कमेटी का स्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक है। प्रवक्ता ने बताया कि मनोविज्ञान कमेटी में डॉ० डॉ. विजय मुद्गल, डॉ. ज्योति, डॉ. रविन्द्र पुरी, रिंकी बेडवाल, तनुश्री, डॉ. गरिमा यादव हैं। इस कमेटी का स्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र है। गणित कमेटी में डी.के.त्यागी, टी.एन.सैनी, मुकेश, डॉ. रोहिणी मदान, एस.आर.मित्तल हैं। इस कमेटी का स्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक है। उन्होंने बताया कि भौतिकी की कमेटी में मोहम्मद रफीक, अमर सिंह, डॉ. रोशन लाल, वीना कुमारी, डॉ. राजेश अरोड़ा हैं। इस कमेटी का स्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र है। रसायन शास्त्र कमेटी में सुनिधि दहिया, सुरेन्द्र जावा, संगीता, डॉ. सुरेन्द्र जागलान और दिलबर सिंह हैं तथा इस कमेटी का स्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक है। इसी प्रकार कम्प्यूटर साइंस कमेटी में डॉ. सुनील तनेजा, डॉ. संदीप मान, डॉ. अश्विनी कुश, डॉ. ज्ञान देवी और भारत छाबड़ा हैं। इस कमेटी का स्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र है। वनस्पति विज्ञान कमेटी में डॉ. रश्मि जावा, महेन्द्र प्रदीप, वीना सचदेव, डॉ. बलकार सिंह और डॉ. विवेक श्रीवास्तव हैं। इस कमेटी का स्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक है। प्रवक्ता ने बताया कि जीव विज्ञान कमेटी में सुरेश धानेरवाल, डॉ. राजीव कल्सी, डॉ. संदीप खांडवाल, डॉ. वीना मदान, डॉ. अरुण लेखा हैं। इस कमेटी का स्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक है। वाणिज्य कमेटी में डॉ. आर.एल.ढांडा, सतपाल, कृष्ण गोपाल, डॉ. वी.के.जैन, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. मुकेश हैं। इस कमेटी का स्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र है। भूगोल कमेटी में डॉ. मनोज, गुलशन कुमार, डॉ. अजय चौहान, डॉ. कुलदीप कैंथ हैं। इस कमेटी का स्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे