जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर जाते हुए एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। महाराष्ट्र के गुरुनाथ कटरा शहर स्थित कटरा में आधार शिविर से मंदिर के लिए पहाड़ों की 13 किलोमीटर लंबी यात्रा पार करने के बाद मंदिर के समीप बेहोश होकर गिर गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शख्स को जब मंदिर की डिसपेंसरी ले जाया गया तो वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि श्रद्धालु की मौत का प्रत्यक्ष कारण अचानक पड़ा दिल का दौरा है।’’ --आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे