IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम, ये हैं...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 अप्रैल 2018, 4:59 PM (IST)

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर आईपीएल में अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। गेल इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बजाय किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते नजर आएंगे। गेल को क्रिकेट के इस सबसे छोटे और नए फॉर्मेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। गेल के नाम इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे बड़ा स्कोर है। गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरू के मैदान पर पुणे वॉरियर्स के गेंदबाजों को दिन में ही तारे दिखा दिए थे। गेल ने सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन उड़ा डाले। उन्होंने 13 चौके जमाने के साथ 17 गगनचुंबी छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 265.15 रहा। यह मैच बेंगलोर ने 130 रन के विशाल अंतर से जीता। अब हम नजर डालेंगे आईपीएल इतिहास की 5 और सबसे बड़ी पारियों पर :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्रेंडन मैकुलम (कोलकाता नाइट राइडर्स) कब : 18 अप्रैल 2008 कहां : बेंगलोर विरुद्ध : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पारी का विवरण : नाबाद 158 रन, 73 गेंद, 10 चौके, 13 छक्के नतीजा : कोलकाता नाइट राइडर्स 140 रन से जीता

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) कब : 10 मई 2015 कहां : मुंबई विरुद्ध : मुंबई इंडियंस पारी का विवरण : नाबाद 133 रन, 59 गेंद, 19 चौके, 4 छक्के नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 39 रन से जीता

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) कब : 14 मई 2016 कहां : बेंगलोर विरुद्ध : गुजरात लॉयंस पारी का विवरण : नाबाद 129 रन, 52 गेंद, 10 चौके, 12 छक्के नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 144 रन से जीता

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) कब : 17 मई 2012 कहां : दिल्ली विरुद्ध : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पारी का विवरण : नाबाद 128 रन, 62 गेंद, 7 चौके, 13 छक्के नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 21 रन से जीता

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

मुरली विजय (चेन्नई सुपर किंग्स) कब : 3 अप्रैल 2010 कहां : चेन्नई विरुद्ध : राजस्थान रॉयल्स पारी का विवरण : 127 रन, 56 गेंद, 8 चौके, 11 छक्के नतीजा : चेन्नई सुपर किंग्स 23 रन से जीता

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...