भाजपा आई.टी विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला रविवार को

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 अप्रैल 2018, 4:53 PM (IST)

जयपुर । भाजपा आई.टी विभाग की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला रविवार को सुबह दस बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। प्रदेश भाजपा आई.टी विभाग के संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि इस कार्यशाला में आई.टी. विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, और प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर आई.टी. और संगठन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों के आई.टी. संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। जोशी ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार-प्रसार की दृष्टि से आई.टी. विभाग की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान रखते हुए कार्यशाला में पार्टी की रीति-नीति, केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन, खासकर युवाओं तक पहुँचाने में आई.टी. और सोशल मीडिया की भूमिका पर गहन मंथन होगा। राष्ट्रीय संयोजक द्वारा सोशल मीडिया से जुड़े गुर सिखाये जायेंगे।उन्होंने बताया कि केन्द्रीय और राज्य नेतृत्व की मंशा है कि प्रत्येक जिले में आई.टी. कार्यकर्ता सक्रिय रहें और आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान प्रभावी भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे