इस पुल को पार करना खतरे से खाली नहीं, जानिए क्यों

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 अप्रैल 2018, 1:14 PM (IST)

आपने पुल तो बहुत देखे होंगे। बहुत से पुल ऐसे होते है जो खतरनाक होते है जिनपर चलने पर डर भी लगता है और कुछ पुल ऐसे होते है जिन पर चलने में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन आज आपको ऐसे पुल के बारे में बताने जा रहे है जिसे पार करना बहुत मुश्किल है। पडोसी देश पाकिस्तान में एक ऐसा पुल है जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक ब्रिज माना जाता है। पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में दुनिया का सबसे खतरनाक पुल है जिसका नाम हुसैनी सस्पैंशन ब्रिज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह ब्रिज अपर हुंजा एरिया में बोरित लेक के ऊपर बना हुआ है। इसे लोहे की तारों के साथ लकडी की पट्टियां जोडकर बनाया गया है। पाकिस्तान में 1960 के दौरान राष्ट्रपति अयूब खान जराबाद गांव में शिकार खेलने आए थे और तभी उन्होंने इस ब्रिज को बनाने का आदेश दिया। इसके बाद इस ब्रिज का निर्माण 1967-68 को हुआ। यह पुल जराबाद और हुसैनी गांव को आपस में जोडता है। इस पुल पर चलना खतरे से खाली नहीं है। 2011 में भूस्खलन की वजह से यह पुल पूरी तरह से नष्ट हो गया था और उसके बाद इसके साथ ही बिल्कुल वैसा ही सस्पैंशन पुल बनाया गया। दोबारा बनाया गया यह पुल पहले से भी ज्यादा खतरनाक है और इसमें लगी लकड़ी की पट्टियों में काफी गैप है।

ये भी पढ़ें - महिला बॉडीबिल्डर की ऐसी बॉडी देखकर सभी है हैरान

जब यहां तेज हवाएं चलती है तो इस पुल को पार करना बहुत खतरनाक है क्योंकि जरा-सी भी गलती होने पर सीधा लेक में गिरने का खतरा रहता है। इस खतरनाक पुल पर हर रोज महिलाएं भारी सामान लेकर जाती हैं और बच्चे स्कूल जाने के लिए दिन में 2 बार इसी रास्ते से गुजरते हैं।

ये भी पढ़ें - कहीं भी योग करने लगती है ये लडकी..