इस डांस का नाम बताने वाले को 50,000 रुपए का इनाम!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018, 2:04 PM (IST)

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो अपलोड होते है। उन्हीं में कुछ ऐसे वीडियोज आते हैं जो कुछ ही पल में वायरल हो जाते हैं। शादी के वीडियो और डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डांस का नाम बताने पर 50,000 रुपए तक ईनाम दिया जा रहा है। लेकिन एक मिनट रूकिए...! इससे पहले आप कुछ और सोचे बता दे कि यह महज सिर्फ मजाक है। दरअसल, मजाकियां अंदाज में डांस का नाम बताने वाले को 50 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है। इस वीडियो में जो शख्स डीजे पर डांस बिलकुल अलग स्टाइल में कर रहा है। काफी समय से ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको काफी शेयर किया जा रहा है और लोगों को काफी फनी लग रहा है। इस वीडियो में शख्स ‘विश्वआत्मा’ फिल्म के गाने ‘सात समुंदर’ के रिमिक्स गाने पर डांस कर रहा है। लोगों का सवाल, क्या है इस डांस का नाम! अक्सर बरात में देखा में जाता है कि लोग नागिन डांस करते है। लेकिन इस शख्स ने जो डांस किया उसका नाम किसी को समझ नहीं आ रहा है। फेसबुक पर जिसने पेज ने ये वीडियो शेयर किया है। उसने मजाकियां अंदाज में डांस का नाम बताने वाले को 50 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है। इतने लोगों ने देखा... ये वीडियो अलग-अलग पेजों पर शेयर किया जा रहा है। इस पेज पर अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ढाई हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे