महिला ने एक साथ 8 बच्चों को दिया जन्म, अब दिखते है ऐसे...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018, 1:34 PM (IST)

नई दिल्ली। आमतौर पर कोई भी महिला एक बार में एक ही बच्चे को जन्म देती हैं। कभी-कभी कुछ महिलाएं जुडवां बच्चों को जन्म दें देती हैं और बहुत कम ऐसा सुनने में आया हैं कि किसी महिला ने दो से ज्यादा बच्चों को एक बार में जन्म दिया हो। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जिसमें दो या तीन नहीं बल्कि एक बार में 8 बच्चों को जन्म दिया हैं। जी हां सुनकर आप भी हैरान हो गए ना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, यह 2009 की घटना है। साल 2009 में नादिया सुलेमान नामक एक महिला ने एक बार में 8 बच्चों को जन्म देकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद ये महिला रातों-रात सुर्खियों में छा गई थी। एक बात और हैं जो आपको फिर हैरान कर देगी और वो ये हैं कि ये महिला पहले से ही 6 बच्चों की मां थी। नादिया एक बच्चा और चाहती थी। इसलिए वो अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें 12 भ्रूण प्रत्यारोपित करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें - जानिए, वो देश जहां नहीं होती है रात

नादिया इसके लिए तैयार हो गई। इनमे से 8 बाचे जिन्दा ही रह गए और नादिया 8 बच्चों की गर्भवती हो गई। जब नादिया ने एक-साथ 8 बच्चों को जन्म दिया तो हर कोई हैरान हो गया। लेकिन नादिया के लिए एक साथ 14 बच्चों को संभालना और उनका पेट भरना बहुत मुश्किल भरा काम हो गया।

ये भी पढ़ें - ...जब सेल्फी लेते वक्त लडक़ी को दिखा ऐसा नजारा, उड़े होश

नादिया इतनी ज्यादा परेशान हो गई थी कि वो मरने का सोचने लगी थी। वह खुद को बाथरूम में लॉक कर रोने लगती थी। एक समय ऐसा आया था कि जब नादिया अपने 6 बच्चों से नफरत करने लग गई थी। वो उन्हें जानवर तक कहकर पुकारने लगी थी। लेकिन इसी बीच नादिया की अच्छी नौकरी लग गई जहां से उनकी अच्छी कमाई भी होने लगी। इसके बाद नादिया आराम से अपने सभी बच्चों की परवरिश करने लगी।

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड पर आजमाए रेसलरों के सारे मूव्स,देखें तस्वीरें