भारत सरकार ने मिनिस्ट्री ऑफ डिफ्रेंस (रक्षा मंत्रालय) में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी टाइपिस्ट के रिक्त पडे 24 पदों पर यह आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस पद के लिए इच्छुक व पात्र योग्य उम्मीदवार 15 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। पद का नाम व पदों की संख्या। 1. जूनिय हिंदी ट्रांसलेटर : 01 कुल पद। 2. सब डिविजनल ऑफिसर : 21 कुल पद। हिंदी टाइपिस्ट : 02 कुल पद। पदों की संख्या : 24 कुल पद। शैक्षणिक योग्यता : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है, वहीं हिंदी टाइपिस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए 18-30 वर्ष, सब डिविजनल ऑफिसर-1 के लिए आयु सीमा 18-32 वर्ष और हिंदी टाइपिस्ट के लिए आयु सीमा 18-27 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन कैसे करें : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। http://www.cbdehuroad.org/documents/notification%20for%20publication.pdf
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे