तीन साल दूर रहे...अब दिखेंगे फिर एक साथ....आप भी करें डेट नोट...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 अप्रैल 2018, 3:06 PM (IST)

मुंबई।बॉलीवुड की गलियारों में हिरो-हिरोइन के रिश्ते जितनी जल्दी बनते है,उनती ही जल्दी टूटे भी है। वहीं अब बॉलीवुड का सबसे सुर्खियों में रहने वाला ब्रेकअप कपल एक बार फिर से चर्चा में है। ये कपल एक बार फिर से साथ नजर आने वाला है। हालांकि ये कपल 3 साल पहले आई एक फिल्म में साथ नजर आ चुका है। ये फिल्म दोनों के ब्रेकअप के ठीक बाद ही रिलीज हुई थी।हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। आप शायद सोच रहे होंगे कि हम किसी फिल्म की बात कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण साथ जरूर आने वाले हैं लेकिन किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक रैंप वॉक के लिए। ये दोनों अपने खास दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए वॉक करते नजर आएंगे। मिजवान नाम का ये फैशन शो 9 अप्रैल को होगा और इसमें रणबीर-दीपिका साथ नजर आएंगे, दोनों 3 साल पहले भी ब्रेकअप के बाद फिल्म तामाशा में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे