जोधपुर आईआईटी में हिरण मृत मिला, शिकार की आशंका

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 अप्रैल 2018, 10:13 PM (IST)

जोधपुर। यहां के आईआईटी परिसर में मंगलवार रात को एक हिरण मरा हुआ मिला। पुलिस को उसके शिकार की आंशका है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने हिरण के शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे