पीएचडी प्रवेश परीक्षा 6 मई को, आवेदन 21 अप्रैल तक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 अप्रैल 2018, 12:48 PM (IST)

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 6 मई को होगी। इसके लिए आवेदन 21 अप्रैल तक जमा करवाए जा सकेंगे। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रतापनगर स्थित कम्प्यूटर एण्ड आईटी सभागार में दो चरणों में होगी। प्रवेश परीक्षा का समय प्रातः 9.30 से 12 तथा दूसरा पेपर दोपहर 1.00 बजे से 03.30 बजे तक रहेगा। भूगोल, अर्थशास्त्र, पुरातत्व, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, कम्प्यूटर साइंस, शिक्षा, समाज शास्त्र, प्रबंध, लेखांकन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा होगी। आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी छूट दी जाएगी। पीजी डीन प्रो.जी.एम. मेहता ने बताया कि पीजी में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला ही इस परीक्षा के योग्य होगा। इसके अतिरिक्त एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5 फीसदी की छूट रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे