अपने आप खिसकती है गाडी, जानिए-भारत के अद्भुत और अनसुलझे रहस्य

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 मार्च 2018, 3:25 PM (IST)

दुनिया भर में ना जाने कितनी ऐसी बाते हैं और कितनी ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हैं और इन जगहों के रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। भारत में भी ना जाने कितने ऐसे रहस्य छुपे हैं जो आज तक अनसुलझे ही हैं। आइये आपको बताते हैं भारत की कुछ जगहों के उन रहस्यों के बारे जो आज तक अनसुलझे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चुम्बकीय पहाडी हिमालय की वादियां यूं तो रहस्यमय से भरी हुई है। यहां कुदरत के कई कारनामें देखने को मिल जाएंगे। उन्हीं में से एक है हिमाचल में स्थित चुम्बकीय पहाडी जो आज भी विज्ञान के लिए रहस्य बनी हुई हैं। हिमालय के लद्दाख में स्थित ‘चुम्बकीय पहाडी’ के रहस्य को हर कोई अनुभव कर सकता है। कहते है की इस क्षेत्र का चुम्बकीय प्रभाव इतना ज्यादा है की अगर आप न्यूट्रल में गाडी खडी कर दे तो यह अपने आप तेजी से खिसकने लगती है और इसके बारे में स्थानीय लोग भी अनजान नहीं है वह भी इसके बारे में काफी कुछ बताते है और कई वैज्ञानिक दल भी यहां पर कई रिसर्च कर चुके है।

ये भी पढ़ें - भुतहा झील! यहां सिर्फ कंकाल ही कंकाल...

प्रहलाद जानी... प्रहलाद जॉनी को दुनियां का सबसे ज्यादा रहस्यमयी इंसान और दुनियां का आंठवा अजूबा माना जाता है, और इन्हें कुछ लोग सुपरह्यूमन भी कहते है। माना जाता है कि गुजरात के मेहसाणा जिले में 83 वर्षीय प्रहलादजानी उर्फ माताजी चुनरी वाले (पुरुष साधक) पिछले 75 साल से बिना कुछ खाए-पिए जिंदा रह रहे है। कहां जाता है की प्रहलाद जॉनी ने 75 सालो से कुछ भी नहीं खाया है और और उनके इसी दावे की सत्यता को परखने के लिए उनपर चौबीसों घंटे की 15 दिनों की निगरानी भी रखी गई थी लेकिन अंत में हर कोई आश्चर्यचकित था की इन्होने इस दौरान अन्न का एक दाना भी नहीं खाया था और इनके किसी भी प्रकार की बिमारी और कमजोरी नहीं थी।

ये भी पढ़ें - जानिए क्यों कहा जाता है इस बच्चे को werewolf

येती इंसान... येती नामक जीव इंसान के लिए हमेशा से ही रहस्यमय बना हुआ है। माना जाता है कि यह बर्फीली गुफाओं में रहता है। ऐसा ही माना जाता है कि येती हिमालय के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक है जिसे कुछ लोगो ने देखा तो है लेकिन पक्के तौर पर इसके बारे में आजतक कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पर्वतारोही स्टीव बैरी ने भूटान में येती के पैरों के निशानों को देखने का दावा किया था। स्टीव ने इसकी तस्वीर भी ली है। उसका कहना है कि तस्वीर में जो पैरों के निशान दिख रहे हैं वह येती के हैं। लेकिन येति को अभी तक किसी ने भी नहीं देखा है।

ये भी पढ़ें - ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब म्यूजियम, पहले कभी नहीं देखे होंगे

कुलधरा... भारतीय राज्य राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है कुलधारा के नाम से एक शापित और रहस्यमयी गांव है जिसे भूतों का गांव भी कहा जाता है। इस गांव का निर्माण लगभग 13वीं शताब्दी में पालीवाल ब्राह्मणों ने किया था। यह गांव अब वीरान पडा है। इसके पीछे एक श्राप बताया जाता है जो कभी भी खत्म नहीं होगा। कहा जाता है की करीब 500 साल पहले 1500 लोग कुलधरा गांव में रहते थे। लेकिन एक रात अचानक पूरा गांव बिल्कुल खाली हो गया। ऐसा नहीं है कि वो लोग मर गए या उन्हें अगवा कर लिया गया, वह बस भाग गए। कहा जाता है एक अत्याचारी जमींदार के खौफ की वजह से उन्होंने रातोंरात यह पूरा गांव खाली कर दिया। जाते-जाते वे लोग इस गांव को एक ऐसा श्राप दे गए जो आज भी इस गांव की बरबादी कहता है। वह श्राप था कि जो भी रात के समय इस गांव में रुकेगा वो वापस नहीं जा पाएगा। तब से लेकर आज तक कोई भी व्यक्ति एक रात के लिए भी यहां नहीं रुका और जो रुका वह सुबह का सूरज नहीं देख पाया।

ये भी पढ़ें - गुमनामी में जी रहे हैं ये 7 देश, दुनिया के नक्शे में भी जगह नहीं

जोधपुर में हुआ धमाका बना रहस्य... 18 दिसंबर, 2012 की अर्धरात्रि के समय जोधपुर के लोगों को एक तीव्र धमाके की आवाज ने डरा दिया। लेकिन यह धमाका कहां हुआ, आवाज किस चीज की थी, यह आज तक पता नहीं चल पाया है। यह आवाज ऐसी थी जैसे कोई बहुत बडा बम फटा हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। जोधपुर का यह धमाका आज तक एक सवाल ही है।

ये भी पढ़ें - Solve This...यहां छुपे है कुछ राज्यों और शहरों के नाम