अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं, साल में एक बार ही नहाती है

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 31 मार्च 2018, 2:01 PM (IST)

दुनिया में अजब-गजब लोगों की कमी नहीं है। जैसे-जैसे देश बदलते हैं, वैसे-वैसे परंपराएं भी अपना बदलती रहती हैं। दुनिया के हर कोने में आपको कुछ ऐसी जनजातियां भी दिखाई देंगी, जिनका रहन-सहन हमसे बहुत अलग और दिलचस्प होगा। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अलग है। अफ्रीका के उत्तरी नामीबिया के काओकोलैंड प्रांत में हिंबा जनजाति के लोग रहते हैं। इन लोगों की जनसंख्या 50 हजार के लगभग है। इस जनजाति की सबसे खास बात यह है कि यहां की महिलाओं को नहाना मना है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है। इनके अजीबोगरीब तरीकों की वजह से हिम्बा ट्राइब की महिलाएं दुनिया की नजर में आई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पानी से हाथ भी धोना है मना... कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि इस ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास तरीका है।

ये भी पढ़ें - शहरों के ऎसे नाम सुनकर रोक ना पाएंगे हंसी

ऐसे रहती है फ्रेश... हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जडी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। ताकि उनसे बदबू ना आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद भी अच्छी स्मेल करती है।

ये भी पढ़ें - ये अचरज भरी बातें जान रह जाएंगे हैरान

बॉडी पर लगाती हैं जानवर की चर्बी से बना लोशन... इस ट्राइब की महिलाएं अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के घोल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट के धुल की वजह से उनके स्किन का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीडों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - कुछ हटके हैं ये लोग, जिन्हें देख थम जाएंगी सांसें

पानी से हाथ तक नहीं धोती... हिम्बा ट्राइब की महिलाओं की गिनती अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। ये महिलाएं पानी की जगह अपनी बॉडी पर खास तरह का पेस्ट लगाती हैं।

ये भी पढ़ें - इतने लम्बे पैर देख रह जाएंगे दंग

बहुविवाह को बढावा... हिम्बा संस्कृति में विवाह का काफी अहम स्थान है। हालांकि, जनजाति बहुविवाह को बढावा देती है। हिम्बा समुदाय महिलाएं शादी के बाद भी एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि जनजाति के पुरुषों पर भी यह नियम लागू होता है। यहां शादीशुदा और कुंवारी लडकियों के बाल बनाने के तरीके बिलकुल अलग-अलग हैं।

ये भी पढ़ें - यह दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सिर्फ 27 लोग!

कुंवारे और शादीशुदा लोगों का अलग होता है फैशन... हिंबा की महिलाएं साल में सिर्फ एक बार ही नहाती हैं, वो भी अपनी शादी के समय। इसके अलावा यहां महिला व पुरुष खास तरह का हेयरस्टाइल रखते हैं। हिम्बा पुरुष सिर पर केवल एक चोटी, वो भी सींगनुमा रखते हैं। हालांकि, शादीशुदा पगडी पहनते हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक बार शादी हो जाने के बाद पुरुष सिर से पगडी नहीं उतारते।

ये भी पढ़ें - क्यों ट्रेनों को जंजीर में बांधकर रखते है...!