दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला, भारत के नाम हैं ये रिकॉर्ड

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 मार्च 2018, 4:05 PM (IST)

भारत को पूरे विश्व में विविधताओं का देश माना जाता है। यह अपनी ‘विविधता में एकता’ के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा भारत के बारे में कम लोग ही जानते होंगे कि कई मामलों में भारत और देशों से भी आगे हैं। दूध के उत्पादन से लेकर रिकॉर्ड गोल्ड मेडल जीतने तक-भारत के नाम हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं भारत नंबर 1 पर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला...
कुंभ मेले को दुनिया की सबसे बडे धार्मिक सभा या मेलों में गिना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें देश-विदेश से करोडों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल-हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में स्नान करते हैं। इनमें से प्रत्येक स्थान पर प्रति बारहवें वर्ष में इस पर्व का आयोजन होता है। मेला प्रत्येक तीन वर्षो के बाद नासिक, इलाहाबाद, उज्जैन और हरिद्वार में बारी-बारी से मनाया जाता है। इलाहाबाद में संगम के तट पर होने वाला आयोजन सबसे भव्य और पवित्र माना जाता है। इस मेले में करोडों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते है। 2013 में हुए कुंभ मेले में 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें - ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक

क्रिकेट का सबसे ऊंचा मैदान...
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है। धर्मशाला के इस मैदान की ऊंचाई समुद्र तल से 2,144 मीटर (करीब 7000 फीट) है।

ये भी पढ़ें - गाय के एक लीटर मूत्र में 10 मिलीग्राम सोना

कबड्डी में गोल्ड...
क्या आप जानते है कि 1990 में भारतीय कबड्डी टीम ने आज तक खेले अपने सारे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। कबड्डी साल 1990 में एशियन गेम्स का हिस्सा बना था।

ये भी पढ़ें - यहां एक दिन में तीन बार होता है सूर्योदय

रिकॉर्ड तोड बारिश...
भारत के मेघालय में हर साल औसतन 467 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय को ‘लैंड ऑफ क्लाउड्स’ भी कहा जाता है। यहीं नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में भारत के मेघालय में मासिनराम का नाम दर्ज है। यहां बंगाल की खाडी की वजह से काफी ज्यादा नमी है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाडियों की बदौलत यह नमी संघनित भी हो जाती है।

ये भी पढ़ें - अचानक बदला इस लडकी का ब्लड ग्रुप, जानिए कैसे

डाकघर...
डेढ लाख से अधिक डाकघरों वाले भारत में दुनिया का सबसे बडा डाक नेटवर्क मौजूद है। आजादी के समय यह संख्या करीब 23,000 थी, जो अब 7 गुना बढ गई है। देश के कुल डाकघरों में से 90 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।

ये भी पढ़ें - यहां रहते हैं जिंदा भूत, इनके छूने से हो जाती है इंसान की मौत!

दूध उत्पादन...
दुनिया भर में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाला देश भी भारत ही है। साल 2015-16 में देश में औसतन 155.5 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ।

ये भी पढ़ें - ये हैं दुनियां के सबसे जुगाड़ू पैरेंट्स, कुछ टिप्स आपके लिए...