जयपुर । एटीएस और आयकर विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ एक शख्स को धरदबोचा है। एटीएस के मुताबिक बनवारी नाम का यह शख्स राजस्थान के रास्ते यह धनराशि अहमदाबाद ले जाने की फिराक में था,लेकिन शाहजहांपुर टोल नाके पर ही चैकिंग के दौरान यह पकड़ा गया।
एटीएस के मुताबिक बनवारी भीलवाड़ा का रहने वाला है और यह करोड़ों रुपयों की धनराशि दिल्ली से लाया था। जानकारी के मुताबिक यह धनराशि हवाला कारोबार से भी जुड़ी हो सकती है। फिलहाल आयकर विभाग ने अजमेर और भीलवाड़ा में भी छापेमारी की है। वहीं एटीएस बनवारी से पूछताछ कर रही है कि यह करोड़ों रुपयों की धनराशि कहां से लाया ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे