राधारमण शर्मा और अभय जोशी बने पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष, 6-6 माह होगा कार्यकाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 मार्च 2018, 5:22 PM (IST)

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की वर्ष 2018-19 की कार्यकारिणी के 28 मार्च को कराए गए चुनाव का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। चुनाव में राधारमण शर्मा और अभय जोशी अध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा मुकेश चौधरी महासचिव, देवेंद्र सिंह एवं परमेश्वर प्रसाद शर्मा उपाध्यक्ष, रघुवीर जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा मांगीलाल पारीक, अनिता शर्मा, राहुल भारद्वाज, विनय जोशी, रामेंद्र सिंह सोलंकी, महेश आचार्य, गिरिराज प्रसाद गुर्जर, विमल सिंह तंवर, कानाराम कड़वा, निखलेश कुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

छह-छह माह का रहेगा कार्यकाल

खास बात यह है कि इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष राधारमण शर्मा और अभय जोशी का 6-6 माह का कार्यकाल रहेगा। 1 अप्रैल 2018 से 30 सितंबर 2018 तक राधारमण शर्मा और 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 तक अभय जोशी का कार्यकाल रहेगा।

यह रहा वोटों का गणित
चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधारमण शर्मा को 192 और अभय जोशी को 192 वोट मिले। इनके अलावा महासचिव पद पर मुकेश चौधरी को 412, उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह को 208 एवं परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 195 एवं कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर जांगिड़ को 390 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में पहले स्थान पर रहे मांगीलाल पारीक को 302, अनिता शर्मा को 276, राहुल भारद्वाज को 274, विनय जोशी को 274, रामेंद्र सिंह सोलंकी को 266, महेश आचार्य को 259, गिरिराज प्रसाद गुर्जर को 256, विमल सिंह तंवर को 242, कानाराम कड़वा को 232, निखलेश कुमार शर्मा को 219 वोट मिले।

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में प्रेस क्लब में होगा। इसमें नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।

पराजित उम्मीदवारों को मिले
इतने वोट

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चुनाव में अध्यक्ष पद पर पराजित उम्मीदवारों में वीरेंद्र सिंह राठौड़ को 188, हरीश गुप्ता को 127, सत्य पारीक को 46, अशोक भटनागर को 2 वोट मिले। महासचिव पद पर राहुल शर्मा ‘गौतम’ को 267, प्रेम शर्मा को 58 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश पारीक को 191, पवन पारीक को 189, राहुल जैमन को 178, गिरधारी लाल पारीक को 111, मुकेश शर्मा को 107 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर डीसी जैन को 316 वोट मिले। इनके अलावा पराजित हुए कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवारों में पुष्पेंद्र सिंह राजावत को 216, गौतम श्रीमाली को 213, जसराज भुरण्डा को 191, दिनेश कुमार अधिकारी को 169, रमेश यादव को 157, सैयद शाहनवाज अली को 127, लियाकत अली भट्टी को 123, महेंद्र कुमार शर्मा को 121, अनुभव सक्सेना को 117, राकेश कुमार गोधा को 83, शीशराम खासपुरिया को 81, शिव कुमार जालान को 65 वोट मिल सके।

पिछली कार्यकारिणी के चुनाव यहां देखें...


ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा