समुद्र के अंदर मंदिर, देखकर होती है हैरानी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 मार्च 2018, 2:28 PM (IST)

दुनिया में ऐसी कई जगह मौजूद है जो अपने आप में रहस्यमयी नजर आती है। उन्हीं में आज हम ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे विष्णु भगवान का मंदिर है। जी हां, दुनिया के सभी देशों में इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है लेकिन यहां के बाली आइलैंड में 90 फीसदी रहने वाले हिंदू हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यहां के बारे में ऐसा माना जाता है कि 13वीं और 16वीं सदी में मुस्लिमों के आने से पहले यहां ज्यादातर हिंदू ही रहा करते थे। यहां जावा में एक से बढकर एक हिंदू मंदिर देखने को मिल जाएंगे और उतने ही बाकी आइलैंड्स पर भी। पर बाली में सबसे ज्यादा और बेहद अनोखे मंदिर हैं। इन्हीं में से एक है पानी के अंदर मौजूद विष्णु देव का मंदिर, जो एक आर्ट वर्क है। ये नॉर्थ वेस्ट बाली के पेमुतेरान बीच में समुद्र की सतह से 90 फीट नीचे मौजूद है।

ये भी पढ़ें - रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें

कई रिसर्च के अनुसार माना जाता है कि यह मंदिर 5000 साल पुराना है। असल में मंदिर हाल के एक आर्टिफिशियल रीफ क्रिएशन प्रोजेक्ट का हिस्सा था। समुद्र की फ्लोर पर वर्टिकल स्ट्रक्चर खडे कर ये मरीन हैबिटेट बनाया गया था। सी रोवर डाइव सेन्टर के कंस्ट्रक्शन के लिए इंटरनेशनल डेवलपमेंट के लिए ऑस्ट्रेलियन एजेंसी की ओर से फंडिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें - इन औरतों के लिए सिर्फ नंबर है इनकी उम्र

देश की राजधानी जर्काता के कुछ इंटरनेट पोर्टल्स और टीवी स्टेशन ने इस अमेजिंग साइट की न्यूज दिखानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं इस जगह को मंदिर का प्राचीन खंडहर होने का दावा करने लगे। जब इसके बारे में जानकारी इंडोनेशियन मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर और टूरिज्म के पास पहुंचीं, तो एक्वेटिक आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर सूर्या हेल्मी ने इसके बारे में जानकारी पब्लिश कराकर अफवाह दूर करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें - क्या आपको पता है मोदी का ये Secret!

समुद्र की सतह पर दर्जनों की संख्या में बडे स्टोन स्टैचू बने हैं और 4 मीटर लंबा टेम्पल गेटवे भी है। हालांकि, ज्यादा स्टैचू 15 मीटर दूर दूसरी साइट पर मौजूद हैं। यहां टूरिस्ट्स प्राचीन नजारों के साथ डाइविंग का भी मजा ले सकते हैं। पानी के नीचे हिंदू और बौद्ध धर्म से जुडे स्टैचू हैं।

ये भी पढ़ें - भुतहा झील! यहां सिर्फ कंकाल ही कंकाल...