हिमाचल कौशल प्रतियोगिता-2018 में विजेताओं का राज्यस्तर पर चयन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 मार्च 2018, 5:03 PM (IST)

हमीरपुर। हिमाचल कौशल प्रतियोगिता-2018 हुनर के सरताज की तलाश के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के तत्वावधान राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में आईटी नेटवर्किंग सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन में क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के 4 जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना के 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शुभम शर्मा (हमीरपुर), गौरव ठाकुर (अंबोटा) तथा अंकिता ठाकुर (हमीरपुर) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के तीनों विजेता राज्य स्तरीय चरण के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में डॉक्टर कुलवंत सिंह, संदीप, चिंटू और रवि कुमार शामिल थे। इसके अलावा राजीव वर्मा, सुनील धीमान, विजय शर्मा, पंकज गौतम, विजय पठानियां, विकास सोनी, वीरेंद्र ठाकुर, मधुसूधन और प्रतिभा ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. अजय शर्मा के नेतृत्व में प्राचार्य औंकार सेन के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे