रहस्यमयी कुंआ, अंदर से निकलती है रोशनी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 मार्च 2018, 2:21 PM (IST)

पानी से भरे और सूखे कुएं तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने रोशनी वाले कुएं के बारे में सुना है क्या! आप शायद यकीन ना करें लेकिन यह सच है। पुर्तगाल के सिन्तारा के समीप एक रहस्यमयी कुआं है जिसकी खासियत यह है की इस कुएं की जमीन के अंदर से रोशनी निकलती है और बाहर की ओर आती है। और उस रोशनी को बाहर तक बडे सहज रूप से महसूस किया जा सकता है। इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह एक रहस्य बना हुआ है। इसका पता कोई नहीं लगा सका है। चार मंजिला इमारत के बराबर इस कुएं में जितना अंदर आप जाएंगे उतना ही ये संकरी होती चली जाती है। दरअसल लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टावर की तरह है। इसे विशिंग वेल भी माना जाता है।

ये भी पढ़ें - इस कंघी में छुपा हुआ है, दुनिया का सबसे ब़डा राज़

यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी ये कुआं आकर्षण का केन्द्र है। बहुत से पर्यटक इस कुएं में सिक्का डालकर मन्नत भी मांगते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनकी इच्छाएं पूरी होती है। हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है, लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।

ये भी पढ़ें - ऎसी मसाज देखते ही कांप उठेगी रूह, कराएंगे आप