उम्मीद फाउण्डेशन की ओर से जरूतमंद महिलाओं को दिए गए लुघ ऋण चेक...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 मार्च 2018, 6:56 PM (IST)

जयपुर। स्वदेशी जागरण फाउण्डेशन द्वारा प्रेरित उम्मीद फाउण्डेशन का लघु ऋण वितरण समारोह जयपुर के स्टेचू सर्किल स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजन हुआ। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य और स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने शिरकत की।वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शिरकत करने वाले थे,लेकिन किसी कारणवश वे समारोह में शिरकत नहीं कर पाएं।
कार्यक्रम की शुरूआत RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्वनी महाजन ने द्वीप प्रज्जवल कर की। आपको बता दें कि इस समारोह का उद्देश्य मात्र इतना है कि जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार में मदद कर सकें। इस कार्यक्रम में कामकाजी व जरूरतमंद महिलाओं को १० हजार के लघु ऋण चेक दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

RSS के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा मकसद बस इतना सा है कि जिन कामकाजी और जरूतमंद महिलाओं को आसानी से ऋण नहीं मिल पाता है..हम उनकी मदद करना चाहते है।ये कार्यक्रम नागपुर से शुरू हुआ,इसके बाद दिल्ली और कई अन्य राज्यों में किया गया।

दूसरी ओर उम्मीद फाउण्डेशन के निदेशक विष्णु चेतानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि उम्मीद फाउण्डेशन महिलाओं को आगे बढाना चाहती है।तभी उम्मीद फाउण्डेशन इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर कामकाजी महिलाओं की मदद कर रही है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल