मैसूर महल मैरिज गार्डन जलकर हुआ राख

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 मार्च 2018, 3:38 PM (IST)

जयपुर। शहर में एक बार फिर मैरिज गार्डन जलकर राख हो गया। इस बार हादसा सिरसी रोड स्थित मैसूर महल मैरिज गार्डन में हुआ। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मैरिज गार्डन में शादी समारोह नहीं चल रहा था। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। आग लगने का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि मैसूर मैरिज गार्डन शाही शादियाें के लिए जाना जाता है। मैसूर मैरिज गार्डन के पास ही सिरसी बाग मैरिज गार्डन, बालाजी मैरिज गार्डन, आम्रपाली मैरिज गार्डन भी हैं। हादसा दिन में होने से अाग पर दमकलों ने समय से काबू पा लिया। आग के बाद आकाश में काले धुएं का गुबार छा गया। आग के दौरान एक बारगी तो राहगीर भी इधर से गुजरने में परहेज करने लगे। जैसे जैसे आग पर काबू पाया, फिर सेे आवागमन सुचारू हो गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इससे पहले जवाहर सर्किल पर ईपी रोज गार्डन मैरिज हॉल में आग लगी थी। आग के बाद पूरा गार्डन जलकर राख हो गया था।

ये भी पढ़ें - सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार