गरीब नवाज के पाकिस्तान की चादर पेश, मुल्कों में मधुर रिश्तों की दुआ मांगी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 मार्च 2018, 3:15 PM (IST)

अजमेर। ख्वाजा गरीब नवाज के 806वें उर्स में पाकिस्तान सरकार की ओर से मंगलवार को चादर पेश की गई। पाकिस्तान हुकूमत की ओर से पाक उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद ने चादर पेश की। चारद पेश करते हुए दोनों मुल्कों के बीच संबंधों की बेहतरी की दुआ मांगी।

पाकिस्तान उच्च आयुक्त सोहेल सुबह 11 बजे चादर लेकर अजमेर पहुंचे। उर्स में चादर पेश करने के बाद उन्होंने कहा-मोहब्बत का सिलसिला कयामत तक जारी रहे।

बता दें कि पाकिस्तानी दल को वीजा नहीं मिलने से अब तक चादर पेश नहीं हो सकी थी। वीजा क्लीयर होने के बाद मंगलवार को पाकिस्तान सरकार के अफसर चादर लेकर पहुंचे। चादर के साथ भारत-पाक के अच्छे रिश्तों की दुआएं की गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे