मुंबई। राजश्री प्रोडक्शन तले साल 1994
में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान की भाभी तो सभी को याद होगीं। इस फिल्म में सलमान की भाभी का किरदार निभाने वाली रेणुका शहाणे आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। हम आज उनके जन्मदिन पर रेणुका से जुडी़ ये कुछ नई बातें बता रहे है।
रेणुका शहाणे ने साल 1989
में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल सर्कस में शाहरुख खान के साथ काम की शुरुआत की थी। बाद में उस जमाने के सबसे अधिक टीआपी वाले शो सुरभि को रेणुका ने होस्ट भी किया था। बाद में रेणुका ने एक मराठी फिल्म रीटा में अभिनय दिखाया। इस फिल्म में रेणुका ने एक गाइड की भूमिका निभाई थी। इन सब के बाद रेणुका को असली पहचान फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान की भाभी बन कर मिली। साल 1994
में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद रेणुका ने मासूम, एक अलग मौसम, दिल ने जिसे अपना कहा और हाईवे जैसी फिल्में की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रेणुका पहले से ही शादीशुदा थीं पर ये शादी ज्यादा दिन न चल पाई और टूट गई। बाद में एक दिवाली पार्टी में रेणुका और आशुतोष दोनों को ही इंवाइट किया गया था पर आशुतोष पार्टी में न पहुंच सके और बाद में रेणुका को फोन पर बधाई दी थी। तब से दोनों के बीच बातें शुरु हो गईं और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। अब दोनो के दो बेटे हैं।
ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...
अब खबर आ रही है कि पॉपुलर टीवी कॉमेडी सीरियल खिचडी़ का तीसरा सीजन में रेणुका भी नजर आ सकती हैं। बता दें कि खिचडी़ का पहला सीजन साल 2002 में आया था और दूसरा सीजन साल 2005 में आया था जिसका नाम था इंस्टेंट खिचडी़। खिचडी़ के तीसरे सीजन की कास्ट की बात करें तो पुराने सीजन के लोगों को ही महत्व दिया गया है।टीवी कॉमेडी सीरियल खिचडी़ का तीसरा सीजन जल्द ही शुरु होने जा रहा है ।
ये भी पढ़ें - इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...