प्रभु ने दी पर्रिकर के स्वास्थ्य की जानकारी, कहा- हो रहा है सुधार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 मार्च 2018, 7:33 PM (IST)

पणजी। अमेरिका में इलाज करा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रभु ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में इलाज करा रहे मनोहर पर्रिकर से बात हुई, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द स्वस्थ होकर गोवा प्रतिनिधित्व करने की शुभकामनाएं दीं।’’

अग्न्याशय (पैन्क्रियेटिक) में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर इस महीने की शुरुआत में न्यूयार्क अस्पताल में भर्ती हुए थे। पर्रिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल में 15 फरवरी से दो बार भर्ती होने के बाद आगे के इलाज के लिए सात मार्च को अमेरिका चले गए थे। गोवा के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने बार-बार यह दोहराया है कि पर्रिकर को अग्न्याशय की समस्या है।
--आईइएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे