फिल्म हिचकी ने पहले दिन ही किया अच्छा कलेक्शन..

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 मार्च 2018, 4:04 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रर्स में जाने वाली रानी मुखर्जी की शुक्रवार को फिल्म हिचकी सिनेमाघरों में आई..फिर क्या था..रानी के फैंस ने सिनेमाघरों का रूख करना शुरू कर दिया। फिल्म को दर्शकों एवं समीक्षकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं। फिल्म की इमोशनल कर देने वाली कहानी और दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। वहीं फिल्म ने पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन किया हैं।

बता दें, रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने 4 करोड़ से साथ ओपनिंग दी है। इसे शानदार मान सकते हैं क्योंकि फिल्म को सिर्फ 961 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है.. यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिले। खास बात यह भी है कि फिल्म सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए लगभग 40 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि रानी मुखर्जी की फिल्म के लिए बड़ी बात नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे