जयपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत सभी ग्राम पंचायतों
में वंचित पात्र परिवारों से प्रार्थना पत्र आमन्ति्रत करने के लिये 16
अप्रेल से 30 अप्रैल 2018 तक पुनः ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
ग्रामीण
विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी ने
बताया कि पूर्व में जिला स्तर पर विचाराधीन अपीलें एंव प्राप्त नवीन आवेदन
पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तगर्त निर्धारित मापदण्डों
को पूर्ण करने वाले परिवारों की पहचान व जोड़े जाने की प्रक्रिया की शत
प्रतिशत पालन करते हुये 5 जून 2018 तक पूर्ण कर राज्य की सूची प्रेषित करने
के लिये समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये गये है।
उन्होने
बताया कि जिलों से प्राप्त सूची को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार को
राज्य स्तर से सक्षम परीक्षण कर अनुमोदन के उपरान्त प्रस्तुत की जायेगी।
अतिरिक्त
मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये है कि पूर्व में यदि ग्राम
सभाएं आयोजित हो गई हो, तो भी उन ग्राम पंचायतों में अन्य छूटे हुये वंचित
पात्र परिवारों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित करते हुये पुनः ग्राम सभांए
आयोजित की जाये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे