नई दिल्ली। आज के समय में विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। इंसान वो सब कर सकता है जो अब तक नामुनकिन थी। इंसान धरती से चांद तक पहुंच गया है। वैज्ञानिकों ने नई-नई तकनीकों के जरिए हर वो काम किया है जिसकी इंसान को आज के समय में जरूरत है। वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में तकनीक के मामले में नए-नए अविष्कार किए है और आगे भी करते जा रहे है। इन नए तकनीकी अविष्कार के कारण मनुष्य का जीवन बहुत ही आसान हो गया है। आज बहुमंजिलों में रहने वाले लोग सीढियों का इस्तेमाल ना करें तो आने-जाने में उनकी जिंदगी थम जाएगी। आज हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के बारे में बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चीन के हुनान प्रांत की बाइलॉन्ग एलिवेयर दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि यह लिफ्ट 326 मीटर यानी 1070 फीट लंबी है। इतना ही नहीं इस लिफ्ट का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में भी दर्ज है।
ये भी पढ़ें - इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना
आपको बता दें कि इस लिफ्ट की सहायता से जमीन से एक पहाड की चोटी तक लगाया गया है। इसकी यात्रा करते हुए आप प्रकृति के अद्भुत नजारों का मजा लेते हुए पहाडी की चोटी तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें - रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें