फोर्ड की ईकोस्पोर्ट अब आएगी नए रूप में....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 अप्रैल 2016, 7:30 PM (IST)

नई दिल्ली। फोर्ड कंपनी ने अपनी चर्चित कार ईकोस्पोर्ट को नए रूप में पेश करने की तैयारी में है। फोर्ड इस कार के इंटिरियर में बदलाव कर रही हैं। गौरतलब है कि फोर्ड ने अपनी कार ईकोस्पोर्ट को वर्ष 2013 में ग्लोबली लॉन्च किया था। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान चीन में अपडेटेड वर्जन का डैशबोर्ड स्पाई हुआ था। एज पर सेवेरल रिपोट्र्स न्यू कैबिन एक चाइना-स्पेफिक मॉडल है।
खबर है कि फोर्ड अपनी अपडेटेड ईकोस्पोर्ट को अगले साल लॉन्च कर सकती है। खबर यह भी है कि इस वर्ष किसी ऑटो शो में भी फोर्ड ईकोस्पोर्ट के अपडेटेड वर्जन को शोकेस किया जा सकता है। अपडेटेड वर्जन में नया सेंट्रल कंसोल, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट व स्टीयरिंग व्हील रिडिजाइन किए गए हैं।

सेंट्रल कंसोल आउट ऑफ द डैश प्रोट्यूड करता है। साथ ही इसमें लेटेस्ट टचस्क्रीन आधारित फोर्ड इंफोटेनमेंट यूनिट हो सकता है। सेंट्रल एसी लॉवर्स नए एडिशन में ये अंडर द ऑडियो यूनिट प्लेस किए जाएंगे।
इस कार में एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स भी कंपनी दे सकती है। गौरतलब है कि फोर्ड ईकोस्पोर्ट में 1.0 लीटर ईकोबूस्ट की जैसा पॉवरफुल इंजन हैं।