इस कुंड में सिटी बजाने पर होता है कुछ ऐसा...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 मार्च 2018, 12:49 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय इतिहास के गर्भ में ऐसी अजीबो-गरीब जानकारियां मौजूद है, जो आज भी रहस्य का विषय है। इन अजीबो-गरीब जगहों के आगे वैज्ञानिक भी फेल हुए है। ऐसी जगहों को देखकर हम कल्पना भी नहीं कर सकते है कि ऐसा भी हो सकता हैं। ऐसी ही एक जगह है जहां यह कह सकते है कि कुदरत का करिश्मा है। जी हां, झारखंड के बोकारो में स्थित एक कुंड वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऐसा कहा जाता है कि इस कुंड के सामने खडे होकर ताली बजाने से पानी अपने आप ऊपर निकल आता है। यही नहीं इस कुंड में पानी इतनी गर्म निकलता है कि मानो बर्तन में पानी उबाला हो।

ये भी पढ़ें - इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा

गौरतलब है कि इस कुंड की खासियत यह भी है कि इसमें गर्मी के दिनों में ठंडा और ठंडे में गर्म पानी निकलता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां स्नान करने से चर्मरोग दूर हो जाता है। लोगों का मानना है कि पानी में जो कोई भी मन्नत मांगता है, उसकी सारी मन्नत पूरी हो जाती हैं। इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

ये भी पढ़ें - ये है भारत की सबसे महंगी शादियां

इस कुंड पर कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया कि आखिर यहां पानी आता कहां से है लेकिन आज तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया। बता दें कि इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। इस कुंड से निकलने वाला पानी जमुई नामक नाले से होता हुआ गंगा नदी में जाता है। पानी एकदम साफ है।

ये भी पढ़ें - जोंकों से घंटो शरीर का खून चुसवाती है महिला, जाने क्यों!